महाभारत: आज के जीवन का आईना

महाभारत: आज के जीवन का आईना

महाभारत की घटनाएँ लगभग चार–पाँच हजार वर्ष पहले हुई थीं। इतने लंबे समय में समाज बहुत बदल गया है, परिस्थितियाँ भी बदल गई हैं। फिर भी महाभारत आज भी उतना ही उपयोगी है, जितना उस समय था।

इसका मूल कारण यह है कि समय बदलने के बावजूद मनुष्य की समस्याएँ वैसी की वैसी ही बनी हुई हैं। आज भी सत्य-असत्य, न्याय-अन्याय, धर्म-अधर्म, नीति-अनीति का संघर्ष चल रहा है। आज भी द्रौपदी जैसी स्त्रियों का अपमान हो रहा है। अभिमन्यु जैसे युवाओं का अन्यायपूर्ण अंत होता दिखाई पड़ता है और कर्ण जैसे बच्चे कठिन परिस्थितियों में छोड़ दिए जाते हैं।

इसीलिए महाभारत केवल पुरानी कहानी नहीं है, बल्कि आज के जीवन का भी आईना है। इसका संदेश आज भी हमें सही और गलत का अंतर समझाता है और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Share this story:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *